फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today is the last day for submission of fees for undergraduate admission

स्नातक दाखिले के लिए फीस जमा करने का आज अंतिम दिन

Fri, 17 Sep 2021 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day for submission of fees for undergraduate admission
फरीदाबाद। स्नातक की पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले के लिए शनिवार को अंतिम दिन है। जिन छात्रों के नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, वह फीस जमा कर दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया 16 अगस्त को शुरू की थी। इसके तहत दो सितंबर तक आवेदन लिए गए थे और उसके बाद दस्तावेज की जांच प्रक्रिया पूरी की गई। विभाग ने 11 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी, लेकिन कुछ खामियों के कारण लिस्ट को रद्द कर दिया गया था और 13 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट दोबारा से जारी की गई। जिन छात्रों के नाम पहली लिस्ट में हैं, उन्हें फीस जमा कर दाखिला लेेने के लिए पांच दिन का समय दिया गया था। छात्रों को 18 सितंबर तक फीस जमा कर प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद विभाग की ओर से 21 सितंबर को दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। उसके आधार पर 25 सितंबर तक फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को आवेदन के लिए पोर्टल फिर से खोला जाना है और कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग के आदेशानुसार दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र शनिवार तक फीस जमा कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट की तैयारी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एमके गुप्ता, प्राचार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed