फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today is the last chance to register for the karate championship.

Faridabad News: कराटे चैंपियनशिप के पंजीकरण का अंतिम मौका आज

Fri, 10 Jul 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to register for the karate championship.
नंबर गेम-150 खिलाड़ियों ने अब तक कराया है पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 12वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 12 जुलाई से होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को शुक्रवार तक पंजीकरण कराना होगा। कराटे प्रेमियों और खिलाड़ियों में इस चैंपियनशिप को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता में अब तक 150 से अधिक खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

इस प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-50 स्थित स्पोर्ट्स ऑर्बिट में किया जाएगा। स्पोर्ट्स एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष राकेश खटाना ने बताया कि चैंपियनशिप को पूरी तरह पेशेवर और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और अंडर-21 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे, जिसमें महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों के खिलाड़ी दम दिखाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से जिले की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें आगे बढ़ाने का मंच मिलेगा। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed