फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today is the last chance to get admission in college and ITI.

Faridabad News: कॉलेज और आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आखिरी मौका आज

Mon, 29 Sep 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to get admission in college and ITI.
पहले आयो के तर्ज पर दिया जाएगा विद्यार्थी को दाखिला, छात्रों की मांग पर खोला गया पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्नातक और आईटीआई में दाखिला लेने से अगर कोई विद्यार्थी चूक गया है तो उसके लिए मंगलवार को आखिरी मौका दिया जा रहा है। पहले आयो के तर्ज पर विद्यार्थी को दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज और छात्रों की मांग के बाद दोबारा दाखिला के लिए पोर्टल को खोला गया है।

कॉलेज के स्नातक कोर्स में अगर कोई विद्यार्थियों किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या दाखिले समय पर नहीं आ पाए थे। उनको निदेशालय की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप, फोन और अन्य माध्यम से पोर्टल खुलने के बारे में अवगत कराया जा चुका है। ताकि विद्यार्थी अंतिम अवसर का फायदा उठाकर दाखिला ले सकें और उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। जिले के निजी और राजकीय कॉलेजों में अभी भी कुछ कोर्स में सीटें रिक्त बच गई हैं। उन्हीं कोर्स की सीटों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को दोबारा से खोला गया था, जिसकी अंतिम तारीख मंगलवार की है।
विज्ञापन




आईटीआई में भी दाखिला का अंतिम मौका
जिले के नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भी विद्यार्थियों को दाखिला के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। दाखिला प्रक्रिया जून से शुरू हुई थी। अभी तक लगभग सभी आईटीआई में 78-80 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुके हैं। अब जो सीटें खाली रह गई हैं उनके लिए दोबारा से पोर्टल को खोला गया है। एक सितंबर से शैक्षणिक सत्र 2025 की शुरूआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिन छात्रों ने अप्लाई किया था लेकिन दाखिला नहीं ले सके उनके पास मंगलवार तक का मौका है। -भगत सिंह, प्रधानाचार्य, सह नोडल अधिकारी आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed