{"_id":"61574b4d8ebc3e624f62d556","slug":"today-58-government-and-13-private-institutions-will-be-vaccinated-faridabad-news-noi6080365170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 58 सरकारी व 13 निजी संस्थानों पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 58 सरकारी व 13 निजी संस्थानों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। जिले में शुक्रवार को टीकाकरण के 64 शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 22698 लोगों ने कोरोना रोधी टीके लगाए, जिसमें 12743 लोगों ने पहली व 9945 लोगों ने कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 55 सरकारी संस्थानों पर टीकाकरण के लिए शिविर लगाए गए। उन्हें टीकाकरण के लिए लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ा। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 22698 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया।
18 से 44 साल तक की उम्र के 10440 लोगों ने टीके की पहली व 7930 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल तक की उम्र के 1984 लोगों ने टीके की पहली व 1625 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 308 बुजुर्गों को पहली व 400 बुजुर्गों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी जिले में 58 सरकारी व 13 निजी संस्थानों पर टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।