{"_id":"61671e256876e44b401fda49","slug":"today-49-centers-will-have-corona-vaccine-vaccine-faridabad-news-noi6102511189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 49 केंद्रों पर लगेगा कोरोना बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 49 केंद्रों पर लगेगा कोरोना बचाव का टीका
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को 52 केंद्रों पर कोरोना बचाव का टीका लगाए गए। इसमें 44 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और आठ निजी अस्पतालों में लगाए गए। सभी केंद्रों पर कुल 10457 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को 49 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
टीकाकरण ने नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि जिले में साढ़े 6 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। अब पहली डोज वाले लोग कम आ रहे हैं और दूसरी डोज पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होने के चलते काफी संख्या में सेशन आयोजित हो रहे हैं। जिससे केंद्रों पर भीड़ भी नहीं दिख रही है और टीकाकरण सही तरीके से चल रहा है। बुधवार को 10457 लोगों को टीके की डोज लगाई गई। 3130 लोगों ने टीके की पहली व 7327 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 साल तक की उम्र के 2062 लोगों को टीके की पहली व 4813 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
45 से 60 साल तक की उम्र के 672 लोगों को टीके की पहली व 1880 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 साल से अधिक उम्र के 396 बुजुर्गों को पहली व 615 बुजुर्गों को दूसरी डोज दी गई। बुधवार को 13 स्वास्थ्य कर्मियों व छह फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगवाई।