{"_id":"607482c18ebc3e8ca83634d7","slug":"to-reduce-accidents-barbed-wire-will-be-put-in-place-traffic-police-has-prepared-a-plan-faridabad-news-noi5767929172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों को कम करने के लिए लगेंगी कंटीली तार, ट्रैफिक पुलिस ने तैयार की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों को कम करने के लिए लगेंगी कंटीली तार, ट्रैफिक पुलिस ने तैयार की योजना
विज्ञापन
फरीदाबाद संत नगर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटी ग्रिल से निकलते लोग ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। सड़क हादसों को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार नए प्रयासों में जुटी हुई है। डार्क जोन की पहचान कर उनके डिजाइन में बदलाव की शुरुआत के बाद अब पुलिस हाईवे की ग्रिल में भी कुछ बदलाव चाहती है।
लगातार पेट्रोलिंग और मासिक दुर्घटनाओं में मिल रही समानता के आधार पर पुलिस ने यह निष्कर्ष निकाला है कि हाईवे पर लोग समय बचाने के लिए रेड लाइट व फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की बजाय ग्रिल को कूद जाते हैं जिस कारण से वह हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस कुछ सुधार करने जा रही है। ट्रैफिक प्रभारी हाइवे राजीव कुंडू ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से ट्रैफिक पुलिस जाम के साथ साथ हादसों के ग्राफ को कम करने पर जोर दे रही है। पिछले माह उन्होंने बल्लभगढ़ अनाजमंडी चौक व वाईएमसीए चौक के डिजाइन में बदलाव को लेकर हाईवे अधिकारियों को लैटर लिखा था। इस पर जल्द काम शुरू होने वाला है।
इसके अलावा उन्होंने कुछ पाइंट चिन्हित किये हैं जहां से लोग हाईवे की ग्रिल को पार करते समय हादसों का शिकार हो रहे हैं। बीस से ज्यादा जगह ऐसी हैं जहां ग्रिल टूटी हुई है। इन्हें ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाइवे की बीच की ग्रिल की ऊंचाई छह फीट है जबकि साइड की ग्रिल चार फीट है। ट्रैफिक विभाग चाहता था कि साइड की ग्रिल भी छह फीट कर दी जाए। इस प्रस्ताव को राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नियमों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया। अब पुलिस की तरफ से लेटर लिखा जा रहा है कि बीच की ग्रिल पर कंटीली तार लगाई जाए। इससे ग्रिल की ऊंचाई भी नहीं बढ़ेगी और लोग उसे कूदेंगे भी नही।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने ली थी अधिकारियों की मीटिंग
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस महानिदेशक ने 19 फरवरी को राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों की मीटिंग ली थी। जिले से पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने शहर की स्थिति बताई। उनके साथ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ अर्पित जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में 2127 सड़क हादसे हुए हैं। पिछले एक वर्ष में अधिक गति से वाहन चलाने पर 26399 चालान काटे गए हैं। सीसीटीवी की मदद से 4795 चालान ऑनलाइन भेजे गए हैं। डार्क पाइंट में ओल्ड फ़रीदाबाद स्टेशन, एनएचपीसी चौक, एलसन चौक, जेसीबी चौक, बल्लभगढ़ अनाज मंडी चौक, पाली चौक, एमवीएन स्कूल तिराहा, आईएमटी व केजीपी के कुछ पाइंट चिह्नित किये गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मी व सीसीटीवी बढ़ाए जाएंगे। महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की स्थाई तैनाती भी की जाएगी। पुलिसकर्मियों को फर्स्टएड का प्रशिक्षण दिया जाएगा और पीसीआर व गश्त वाहनों में मेडिकल किट रखवाई जाएगी। इन सभी कामों की नियमित जांच के लिए अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी।