फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tired of being a moneylender, a scrap dealer sets himself on fire, condition critical

Faridabad News: सूदखोर से परेशान कबाड़ी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Fri, 24 Jan 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tired of being a moneylender, a scrap dealer sets himself on fire, condition critical
शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है पीड़ित का उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एसेंजी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी एरिया में सूदखोर से परेशान होकर कबाड़ी का काम करने वाले 48 साल के जुबरै खान ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसको गंभीर हालत में परिजन ने जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। उसके बाद पीड़ित को एनआईटी तीन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार का आरोप है कि पुलिस चौकी में कई बार संपर्क करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने घर की छत पर जाकर खुद को आग लगा ली।


मेवात के मूल निवासी जुबैर खान अब पर्वतीय कॉलोनी स्थित चाचा चौक गली नंबर नौ में परिवार के साथ रहते हैं। जुबैर के बेटे मुफीद ने बताया कि चार साल पहले बबलू नामक सूदखोर से साढ़े तीन लाख रुपये दस फीसदी ब्याज दर पर लिए थे। उसके पिता करीब साढ़े सात लाख रुपये अदा कर चुके हैं। उसके बाद भी सूदखोर और रुपये लेने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि बबलू ने जुबैर से जबरन एक ट्रैक्टर खरीदवाया और उसे भी छीन लिया। सूदखोर का ब्याज अदा करने के चक्कर में उनके पिता का कबाड़ का काम बंद हो गया है। परिवार चलाने के लिए पिता मजदूरी करते हैं। बबलू कई बार फोन कर धमकी दे चुका था। उसके डर से पिता करीब आठ माह से भिवाड़ी में छिपकर मजदूरी कर रहे थे। तीन दिन पहले ही वहां से घर आए थे। घर आते ही सूदखोर ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे तंग आकर उनके पिता जुबैर ने गुरुवार सुबह पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर उनके पिता को बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed