फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tiranga Yatra will be taken out in all the divisions: Pankaj

सभी मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्रा : पंकज

Thu, 07 Aug 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will be taken out in all the divisions: Pankaj
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के हर मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा द्वारा पूरे जोश और उल्लास के साथ किया जाएगा। यह हर घर तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के सम्मान का उत्सव है।


हर घर तिरंगा अभियान को सशक्त, संगठित और जनसंपर्क केंद्रित बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बुधवार को जिला संयोजक, सह संयोजक, मंडल संयोजक व सह संयोजकों की संगठनात्मक नियुक्तियां की। रामपाल ने कहा कि सभी नव चयनित कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क कौशल इस अभियान को गांव-गांव, गली-गली, घर-घर तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान 10 अगस्त से आरंभ होगा और 14 अगस्त तक चलेगा। सभी मंडल संयोजक एवं सह संयोजक यह सुनिश्चित करें की आपके मंडल के सभी घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा अवश्य लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed