फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tinka-Tinka initiative: Faridabad jail also starts radio after Panipat

तिनका-तिनका की पहल: पानीपत के बाद फरीदाबाद जेल का भी रेडियो शुरू

Sat, 30 Jan 2021 10:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 30 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Tinka-Tinka initiative: Faridabad jail also starts radio after Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरियाणा की जिला जेल फरीदाबाद ने अपना रेडियो शुरू कर दिया है। यह राज्य का दूसरा जेल रेडियो होगा। इसी महीने 16 जनवरी को जिला जेल, पानीपत में हरियाणा के पहले जेल रेडियो की शुरुआत की गई थी।

विज्ञापन


इसका मकसद बन्दियों को संचार का माध्यम प्रदान करना है। खासतौर पर कोरोना के दौरान जेलों में मुलाकातें बंद होने पर अवसाद का माहौल बना है। ऐसे में जेल रेडियो उनके लिए एक मानसिक सहारा बनकर सामने आया है।
विज्ञापन


फरीदाबाद जेल रेडियो का उदघाटन जेल महानिदेशक श्री के. सेल्वराज, जेल के अधीक्षक श्री जय किशन छिल्लर और तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नन्दा ने किया। दिसंबर 2020 से हरियाणा की 3 जेलों- जिला जेल पानीपत, जिला जेल फरीदाबाद और केंद्रीय जेल अंबाला के चयनित 21 बंदियों को रेडियो ट्रेनिंग दी जा रही थी। इन्हीं चयनित बंदियों के जरिए अब जेल रेडियो को संचालित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जेल महानिदेशक श्री के. सेल्वराज ने कहा कि जल्द ही केंद्रीय कारागार अंबाला में भी जेल रेडियो की शुरुआत होगी। फरीदाबाद की जेल से 5 महिला बंदियों को भी रेडियो जॉकी की ट्रेनिंग दी गई है। उन्हें जल्द ही नियमित तौर पर इस जेल रेडियो के साथ जोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर फरीदाबाद जेल के सुपरिटेंडेंट श्री जय किशन छिल्लर ने कहा कि ऑडिशन, ट्रेनिंग और अब जेल रेडियो के आने से जेल के माहौल में बदलाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। 

इस मौके पर वर्तिका नन्दा ने कहा कि 2019 में तिनका तिनका ने देश के सबसे पुरानी जेल इमारत में बनी जिला जेल आगरा में जेल रेडियो की शुरुआत की थी। जेल का यह रेडियो उनमें सुधार और उनके पुनर्वास का साधन बनेगा। फरीदाबाद जेल रेडियो में रोजाना एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से जेल की गतिविधियों पर केंद्रित होगा। बंदी ही कलाकार होंगे।

बैरक में सुन सकेंगे रेडियो
पूरी तरह से जेल का आतंरिक रेडियो स्टेशन होगा। बैरकों के बाहर स्पीकर लगाए गए हैं। रेडियो जाकी रोजाना अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रेरक कहानी सुनाएंगे। फरमाइश पर गीत सुनाएंगे। बंदियों की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देंगे। यह सवाल पर्ची के माध्यम से पूछे जाएंगे।


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2019 के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा देश का दूसरा ऐसा राज्य है जिसमें सबसे अधिक संख्या में बंदी हैं। अंडर ट्रायल बन्दियों की संख्या के मामले में भी हरियाणा दूसरे नंबर पर है। हरियाणा में कुल 19 जेलें हैं, जिनमें 16 जिला जेलें और 3 केंद्रीय जेलें हैं। इस समय हरियाणा की जेलों में 20,000 बंदी हैं। फरीदाबाद जेल में फिलहाल 2400 बंदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed