{"_id":"6a4d4887d6a247d9f407b1a4","slug":"tin-shed-built-on-forest-department-land-in-anangpur-removed-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74263-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनंगपुर में वन विभाग की जमीन पर बना टिन शेड हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनंगपुर में वन विभाग की जमीन पर बना टिन शेड हटाया
विज्ञापन
फरीदाबाद अनंगपुर में वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण। स्रोत-सोशल मीडिया
विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल रहा तैनात, चार दिन पहले टीम पर हुआ था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनंगपुर गांव में वन विभाग ने एक टिन शेड को मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। विभाग का कहना है कि यह निर्माण वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से किया गया था। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
वन विभाग के अनुसार अनंगपुर क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण को अवैध पाए जाने के बाद जेसीबी की मदद से टिन शेड हटा दिया। विभाग ने लोगों को चेतावनी दी कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का नया निर्माण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन पहले टीम पर हुआ था हमला
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब चार दिन पहले भी विभागीय टीम इसी टिन शेड को हटाने पहुंची थी। उस दौरान शेड के मालिक और उसके समर्थकों ने कथित रूप से टीम का विरोध करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पर्याप्त पुलिस बल के साथ दोबारा कार्रवाई कर अवैध निर्माण को हटा दिया गया।
विज्ञापन
अनंगपुर गांव का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। वन क्षेत्र और अनंगपुर गांव से लगती वन भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक है। संबंधित टिन शेड वन विभाग की जमीन पर बनाया गया था, जिसे हटा दिया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति वन भूमि पर अवैध निर्माण करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।-झलकार उयके, जिला वन अधिकारी