फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Timely diagnosis and treatment is necessary in Parkinson's: Dr. Sanjay Pandey

पार्किंसन में समय पर जांच और इलाज जरूरी : डॉ. संजय पांडे

Mon, 27 Apr 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Timely diagnosis and treatment is necessary in Parkinson's: Dr. Sanjay Pandey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर के एक निजी अस्पताल में पार्किंसन रोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पॉज पार्किंसन नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल रोटरी केयर्स और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न रोटरी क्लबों के सहयोग से की गई, जिसमें मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत न्यूरोलॉजी एवं स्ट्रोक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. संजय पांडे के संबोधन से हुई। उन्होंने बताया कि पार्किंसन केवल हाथ कांपने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके शुरुआती लक्षणों में सूंघने की क्षमता कम होना, नींद संबंधी समस्याएं और शरीर की गतिविधियों में बदलाव भी शामिल हैं। समय पर जांच और इलाज को उन्होंने बेहद जरूरी बताया।
विज्ञापन




इसके बाद न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. आनंद बालासुब्रमण्यम ने डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) जैसी आधुनिक तकनीकों को प्रभावी उपचार विकल्प बताया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजीव सिंह ने कहा कि इलाज के साथ जागरूकता भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में पैनल चर्चा और शॉर्ट फिल्म के माध्यम से बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर पहचान और सही उपचार से पार्किंसन रोग को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed