फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Till the demolition, the command of the village is in the hands of DCP NIT.

तोड़फोड़ होने तक गांव की कमान डीसीपी एनआईटी के हाथ

Sat, 12 Jun 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Till the demolition, the command of the village is in the hands of DCP NIT.
फरीदाबाद। खोरी गांव में तोड़फोड़ होने तक गांव की मैपिंग की कमान डीसीपी एनआईटी के हाथ में है। इस इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल लगातार तैनात किया गया है। करीब 100 पुलिस कर्मी गांव के अलग-अलग प्रवेश मार्गों पर खड़े हुए हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग अपने स्तर पर गांव में रह रहे लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। यहां रह रहे आपराधिक प्रवृति के लोगों की सूची बनाई जा रही है। डीसीपी एनआईटी ने अंशु सिंगला ने बताया कि प्रशासन को पत्र लिखकर अस्थायी जेल बनाने का आग्रह किया है। वहीं तोड़फोड़ के दौरान भीड़ को काबू करने के लिए वाटर कैनन, दंगा निरोधक वाहन व अन्य उपकरणों से लैस पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जाम लगाने वाले आठ लोगों को भेजा जेल
गांव में होने वाली तोड़फोड़ के विरोध में शुक्रवार को जाम लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता बंद करने सहित अन्य धाराएं लगने के कारण किसी की भी जमानत नहीं हो पाई। थाना सूरजकुंड प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने शुक्रवार को जाम लगाने के दौरान वीडियोग्राफी कराई थी। वीडियो में दिखाई दे रहे 100 से अधिक लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे लोग
गांव खोरी में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार को करीब 150 लोग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने उनके सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पहुंचे। मंत्री की गैरमौजूदगी में उनके निजी सचिव कौशल बाठला ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed