फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tikona Park car market will be free from jams and potholes

Faridabad News: जाम और गड्ढामुक्त होगी तिकोना पार्क की कार मार्केट

Thu, 16 Oct 2025 05:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tikona Park car market will be free from jams and potholes
अतिक्रमण हटाकर शुरू किया गया सड़क व पार्किंग का निर्माण कार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। तिकोना पार्क कार मार्केट में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग और जाम की समस्या से लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। नगर निगम की ओर से न केवल पक्की पार्किंग बनाने का काम शुरू किया गया है बल्कि पार्किंग स्थल और बाजार से अतिक्रमण भी पूरी तरह हटवा दिया है। इसके साथ ही तिकोना पार्क से काली मंदिर तक सड़क को नए सिरे से बनाने का काम भी कुछ दिन में शुरू हो जाएगा।

इस क्षेत्र में दुकानदारों और ग्राहकों को पहले वाहन पार्क करने के लिए बाजार से दूर जगह ढूंढनी पड़ती है। सड़क के किनारे अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करने से जाम और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। अब आरएमसी एम-25 ग्रेड की मजबूत सामग्री से टिकाऊ पार्किंग और सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की मांग पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की है। पार्किंग स्थल साफ होने के बाद निर्माण एजेंसी को काम सौंपने की तैयारी है। यह पूरा कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन



जल्द शुरू होगा फिनिशिंग और लाइन मार्किंग का कार्य

अतिक्रमण हटाने और सड़क निर्माण के बाद पार्किंग क्षेत्र में फिनिशिंग और लाइन मार्किंग का काम शुरू किया जाएगा। वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग स्लॉट्स को रंगीन लाइनों से अलग-अलग चिन्हित किया जाएगा। इसके साथ ही रात के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। वहीं, तिकोना पार्क क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। आसपास के हिस्से में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिकोना पार्क से काली मंदिर तक सड़क निर्माण और पार्किंग स्थल को मजबूत आरएमसी सामग्री से तैयार किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के बाद क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। हमारा लक्ष्य नागरिकों को सुगम यातायात और सुरक्षित पार्किंग की सुविधा देना है। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed