{"_id":"68d579f74473a7237d08ee49","slug":"tigaon-team-wins-in-kabaddi-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52131-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कबड्डी में तिगांव टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कबड्डी में तिगांव टीम ने मारी बाजी
Thu, 25 Sep 2025 10:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:51 PM IST
सार
फरीदाबाद के तिगांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में तिगांव टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नौ टीमों की इस प्रतियोगिता में नीमका और भैंसरवली ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान पाया। आयोजन सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हुआ।
विज्ञापन
फरीदाबाद तिगांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी । प्रतियोगिता आयोजक
विस्तार
- सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा खेल विभाग की ओर से कई जिलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के तिगांव मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। यहां तिगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। नौ टीमों की इस प्रतियोगिता में नीमका ने दूसरा स्थान पाया। भैंसरवली ने तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई।
हरियाणा सरकार की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विभिन्न जिलों में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी आशा रानी ने बताया कि राज्य खेल विभाग कि ओर से कुल 75 खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के तिगांव स्थित राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में फरीदाबाद के गांव मंधावाली, भैंसरवली, नवादा, तिगांव, बुआपुर, ढकौला, नीमका, बल्लभगढ़ तथा डीएवी ने भाग लिया।