{"_id":"607c680f8ebc3e5909627f1c","slug":"tiffin-business-hits-corona-infection-down-70-faridabad-news-noi5778773186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ा टिफिन कारोबार, 70 फीसदी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ा टिफिन कारोबार, 70 फीसदी की कमी
विज्ञापन
फरीदाबाद (अशेषांश सिंह)। बढ़ते कोरोना संक्रमण का प्रभाव टिफिन (डिब्बा वाले खाना) कारोबार पर भी पड़ा है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान टिफिन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। अनलॉक के बाद व्यापार धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लौट रहा था, लेकिन अब एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण टिफिन के कारोबार में करीब 70 फीसदी तक की कमी आई है। इसकी मुख्य वजह लॉकडाउन की आशंका के बीच लोगों का घर वापस लौटना बन रहा है।
रोजगार की तलाश में नौकरी-पेशा लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में अच्छी शिक्षा पाने के लिए छात्र दिल्ली-एनसीआर में आते है। इसमें से अधिकांश ऐसे लोग होते हैं जिन को खाना बनाना नहीं आता है या जिन्हें बनाना आता है तो उनके पास समय की कमी रहती है। वे लोग घर जैसे खाने की चाह में टिफिन सर्विस लगवा लेते है। यही वजह है कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बड़ी तेजी से टिफिन सर्विस का कारोबार फल-फूल रहा था, लेकिन अब एक बार फिर से यह कारोबार कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। एक बार फिर तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की आशंका के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसकी वजह से टिफिन कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
किचन को करते हैं सैनिटाइज
शहर में टिफिन सर्विस उपलब्ध कराने वाले कारोबारियों का कहना कि उनकी तरफ से संक्रमण को लेकर पूरी तरह सावधानी बरती जाती है। किचन को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाता है। बर्तनों की साफ-सफाई ठीक ढंग से की जा रही है। इसके बावजूद दस दिनों में ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है। पहले जहां 100-150 लोगों की टिफिन की मांग होती थी । अब यह घटकर 20-30 हो गई है।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन को होम डिलीवरी
शहर में कई ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन होकर उपचार ले रहे हैं। ऐसे में अकेले रहने वालों को भोजन के लिए दिक्कत होती है। टिफिन सर्विस उपलब्ध कराने वाले कारोबारियों का कहना है कि इन लोगों के खाने की डिलीवरी कर रहे हैं। बशर्ते, इसके लिए डिस्पोजल गिलास पत्तल आदि में खाना परोसा जाता है, जिससे संक्रमण न फैले। ऐसे व्यक्ति के दरवाजे पर ही डिलीवरी बॉय भोजन रखकर चले जाते हैं।
वर्जन-
15 दिन पहले हमारे पास पचास से अधिक ग्राहक थे। इनको टिफिन उपलब्ध कराया जा रहा था। अब बमुश्किल 10 से 15 लोग ही बचे है। कोरोना के कारण लोग डर रहे है। उनके यहां से अधिकांश कंपनी में काम करने वाले लोग टिफिन लेते थे। संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरती जा रही है। फिर भी लोगों में कहीं न कहीं संक्रमण को लेकर भय है। होम क्वारंटीन व्यक्ति को भी खाने की होम डिलीवरी की जा रही है। - दीपक राय, सेक्टर-55 राय ढाबा संचालक
कोरोना के कारण टिफिन सर्विस बंद करनी पड़ी है। किचन में काम करने वाले श्रमिक भी अपने घर चले गए है। अब जब तक हालात सामान्य नही हो जाते तब तक यह बंद ही रहेगा। क्योंकि आने-जाने से ही कोरोना संक्रमण फैल रहा है। जिन ग्राहकों के फोन आ रहे है, उन्हें यही बताया जा रहा है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही टिफिन शरू की जाएगी। - दीपक सडवाल, दिवांशी टिफिन सर्विस