{"_id":"68693ef8f0b95ad68403fafe","slug":"ticket-checking-campaign-conducted-at-palwal-station-action-taken-against-68-passengers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46615-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पलवल स्टेशन पर चला टिकट जांच अभियान, 68 यात्रियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पलवल स्टेशन पर चला टिकट जांच अभियान, 68 यात्रियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
19,330 का जुर्माना वसूला, अनबुक्ड लगेज के लिए आठ लोगों पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उत्तर रेलवे कि दिल्ली मंडल ने शुक्रवार को पलवल रेलवे स्टेशन पर पलवल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद न्यू टाउन और फरीदाबाद स्टेशन से हो कर जाने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की टिकट जांचने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट और बिना बुक किए सामान के खिलाफ कार्रवाई के उद्देश्य से किया गया। जांच के अंतर्गत कुल 68 मामलों में कार्रवाई की गई और 19,330 का जुर्माना वसूला गया।
वाणिज्यिक निरीक्षक अधिकारी राजेश कुमार और आर.आर. रमन ने बताया कि अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए कुल 5 टिकट जांचक और 20 आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई थी। अभियान के दौरान यात्रियों की टिकट, पहचान पत्र और सामान की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा करने वालों से जुर्माना कर कुल 19,330 रुपये का जुर्माना किया गया। जिनमें बिना टिकट यात्रा (एनटी) में 60 यात्रियों पर कार्रवाई कर उन पर 17,800 रुपये, अनबुक्ड लगेज (यूबीसी) 8 लोगों से 255 रुपये वसूले गए है। जांच टीम में शामिल डी.के. वैष्णव मनोज कलोसिया, यशबीर चपराना, सिकंदर सिंह रावत और बादल सिंह अधिकारी रहे।
-- -- -- -- -
बिना टिकट यात्रा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन में सफर करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे अधिकारी