फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ticket booking

टिकट बुकिंग के समय पार्किंग की मिलेगी जानकारी

Thu, 10 Mar 2022 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
ticket booking
फरीदाबाद। 35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। टिकट बुकिंग के दौरान ही उन्हें पार्किंग की जानकारी भी मिलेगी। इस पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की जिम्मेदारी पेटीएम को सौंपी गई है। सभी पार्किंग में प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। उपायुक्त जितेंद्र यादव बृहस्पतिवार को होटल राजहंस में मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में निर्देश दे रहे थे। इसमें बच्चों लिए फेयरी सर्विस (ई रिक्शा) और मेहमानों का स्वागत पुलिस बैंड करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मेले में आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शनिवार व रविवार को ज्यादा भीड़ को देखते हुए तीन अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला जिले की पहचान है। उन्होंने दोनों हेलीपैड स्थल और पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्थानों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि मेले में आने वाले विशिष्ठ अतिथियों के स्वागत के लिए होटल राजहंस पर पुलिस बैंड भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा मेले के दोनों चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-विदेश के कलाकारों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बच्चों की सुविधा को देखते हुए निर्देश दिए कि उनके आने-जाने के लिए फेयरी सर्विस भी उपलब्ध करवाई जाए। मेले का आयोजन 19 मार्च से किया जाना है। इस दौरान डीसीपी मुख्यालय नितीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान, एसडीएम फरीदाबाद परम जीत चहल, पंकज सेतिया, त्रिलोक चंद, सीटीएम नसीब कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अभिषेक मीणा, सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता, आरटीए जितेंद्र गहलावत, डीटीपीओ संदीप मौर, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी, जिला लोक संपर्क अधिकारी राकेश गौतम, डीईटीसी पुनीत शर्मा, मेला अधिकारी राजेश जून सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed