फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thugs took away the transporter's car by posing as recovery agents of the bank.

Faridabad News: बैंक के रिकवरी एजेंट बनकर ट्रांसपोर्टर की कार ले गए ठग

Tue, 20 Feb 2024 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Thugs took away the transporter's car by posing as recovery agents of the bank.
किस्त समय पर न भरने की बात कहकर छीनी गाड़ी, जांच में निकले फर्जी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वयं को बैंक का रिकवरी एजेंट बताकर चार युवक एक ट्रांसपोर्टर की कार छीनकर ले गए। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि आपकी किस्त बकाया है। गाड़ी ले जाने के बाद पीड़ित ने मामले की जांच की तो ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ग्रीनफील्ड काॅलोनी निवासी गुरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया सरिता विहार नई दिल्ली में उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। 13 फरवरी रात करीब नौ बजे वह कार से घर जा रहे थे। हाईवे पर विजय सेल्स शोरूम के पास स्कार्पियो सवार युवकों ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। अपनी कार साइड में लगाकर गुरपाल नीचे उतर गए। स्कार्पियो से उतरे चार युवकों ने कहा कि वह एचडीबी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट हैं। किस्त न भरने के कारण वह कार ले जा रहे हैं। किस्त भरने के बाद कार को सीकरी स्थित यार्ड से ले जाना। युवकों ने उन्हें अपना कोई पहचान पत्र या बैंक का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। अंधेरा होने के कारण वह आरोपियों की गाड़ी का नंबर नहीं देख पाए। गाड़ी ले जाने के बाद उन्हें ध्यान आया कि उनकी कोई किस्त बकाया ही नहीं है। फाइनेंस कंपनी में फोन किया तो पता लगा उनकी तरफ से कोई रिकवरी एजेंट नहीं भेजे गए। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed