{"_id":"618ea34149e56d492a6bf31e","slug":"three-year-old-parking-dispute-became-the-cause-of-death-of-mustaq-faridabad-news-noi615462858","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पुराना पार्किंग विवाद बना मुस्ताक की मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पुराना पार्किंग विवाद बना मुस्ताक की मौत का कारण
विज्ञापन
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। बुधवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए मुस्ताक हत्याकांड में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुस्ताक की हत्या करीब तीन साल पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। सूत्रों के मुताबिक साल 2018 में मुस्ताक बाटा चौक के नीचे रेलवे की पार्किंग चलाता था। यहां विनोद बिधूड़ी और मोना पंडित से पार्किंग में पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान मुस्ताक के साथ कुछ युवक बैठे हुए थे। झगड़े में मोना पंडित और विनोद बिधूड़ी को चोट आई। यहीं से दोनों ग्रुपों में झगड़ा शुरू हो गया। घटना के करीब एक साल बाद आरोपियों ने मुस्ताक के दोस्त नरेंद्र के बड़खल चौक स्थित होटल पर हमला किया। इस हमले में नरेंद्र बच गया। मामला दर्ज होने के बाद विनोद और उसका एक साथी उमेश पकड़े नहीं गए थे। जिसके बाद अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जबकि करीब आधा दर्जन युवक जेल गए थे। हत्याकांड से करीब छह महीने पहले मुख्य आरोपी विनोद बिधूड़ी पर कुछ युवकों ने हथोड़े से हमला कर उसके हाथ पैर तोड़ दिए। विनोद को विश्वास था कि उसके ऊपर हमला मुस्ताक और उसके साथियों ने ही करवाया है।
धनतेरस पर ही थी मारने की साजिश
आरोपी चाहते थे कि मुस्ताक और उसके साथियों पर हमला त्योहार पर किया जाए। इसके लिए उन्होंने रेकी करनी शुरू कर दी थी। धनतेरस की शाम मुस्ताक का दोस्त नरेंद्र स्कूटी से आ रहा था। एनआईटी एक में स्कॉर्पियों सवार युवकों ने उसके आगे गाड़ी लगा दी। स्थिति को भांपते हुए नरेंद्र जैसे तैसे वहां से बच निकला। भीड़ भाड़ होने के कारण हमला नहीं हो सका। इसके बाद त्योहार पर हमले का मौका नहीं मिला। मंगलवार को एनआईटी एक स्थित होटल ट्रिपल नाइन के पास स्थित जिम में मुस्ताक के दोस्त जग्गू, सागर व अन्य कसरत कर रहे थे। इसी बीच उन्हें पता लगा कि कई गाड़ियों में सवार युवक उन पर हमले की फिराख में हैं। यहां झगड़ा होने से पहले ही मुस्ताक और उसके साथी निकल गए थे।
पांच दिन के रिमांड पर लिए आरोपी
क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने अजीत कालिया और संदीप बैंसला को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मंजूर किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी विनोद के साथी हैं जो वारदात के दौरान मौके पर मौजूद थे। आरोपी संदीप पलवल के गुलावत गांव का रहने वाला है और फिलहाल एसी नगर में रहता था। अजीत एनआईटी निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए अजमेर और कश्मीर में छापेमारी कर रही है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।