{"_id":"65547280d6d9a50f8f04f9a5","slug":"three-year-old-innocent-murdered-by-slitting-his-throat-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैले में मिला बच्ची का शव: तीन वर्षीय मासूम की गला रेत कर हत्या, मुंह में ठूंसा था कपड़ा; बली चढ़ाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थैले में मिला बच्ची का शव: तीन वर्षीय मासूम की गला रेत कर हत्या, मुंह में ठूंसा था कपड़ा; बली चढ़ाने की आशंका
Wed, 15 Nov 2023 12:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:55 PM IST
सार
बच्ची का शव पड़ोस के मकान के बाथरुम में थैले में मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। बच्ची का गला कटा था। शुरुआत जांच में बच्ची की बली चढ़ाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में एक तीन वर्षीय बच्ची की मंगलवार रात निर्ममता से हत्या कर दी गई। देर रात को बच्ची का शव पड़ोस के मकान के बाथरुम में थैले में मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। बच्ची का गला कटा था। शुरुआत जांच में बच्ची की बली चढ़ाने की आशंका जताई गई है। 17 नवंबर को बच्ची का जन्मदिन भी था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरुप से बिहार के मुजफ्फरपुर निलवासी सुनील राजीव कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को घर में गोवर्धन पूजा की तैयारियों में लगा था। दो दिन बाद 17 नवंबर को बच्ची का जन्मदिन था। उसकी भी तैयारियां की जा रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी संध्या अचानक घर से खेलते-खेलते गायब हो गई। अचानक गायब होने से उन्हें गहरा धक्का लगा। दोपहर दो बजे तक जब बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। इस पर बच्ची की तलाश शुरू की गई। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एसीपी सुधीर तनेजा ने बताया कि मंगलवार देर रात पड़ोस के मकान के बाथरुम में बच्ची का शव थैले में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने किराए के मकान में रहने वाले दो युवकों सुरेश गिरी (40) और घनश्याम (20) हिरासत में ले लिया। दोनों युवक बिहार के रहने वाले हैं और इनके तीसरे साथी की तलाश है।
विज्ञापन