फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three-year-old innocent child murdered by having throat slit.

Faridabad News: तीन वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या

Sun, 21 Jun 2026 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old innocent child murdered by having throat slit.
माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के शिव दुर्गा विहार में रविवार सुबह तीन वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय बच्चा घर में था, जबकि उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

एच ब्लॉक में किराये के मकान में बच्चे का शव कमरे में बेड पर खून से लथपथ मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या किसी धारदार या नुकीली वस्तु से गला काटकर की गई है। पुलिस के अनुसार आदित्य अपनी मां सुधा तिवारी, पिता शिवम और नानी के साथ रहता था। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है और कुछ समय पहले ही यहां किराये पर रहने आया था। वारदात के समय बच्चे के माता-पिता घर से बाहर बताए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे के माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

साइड स्टोरी

रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे मकान मालिक, बेड पर खून से लथपथ मिला मासूम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार में तीन वर्षीय आदित्य की हत्या का सबसे दर्दनाक पहलू वह क्षण था, जब मकान मालिक को घर के अंदर से चीख-पुकार सुनाई दी और उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो मासूम खून से लथपथ बेड पर पड़ा था।

रविवार सुबह शिव दुर्गा विहार के एच ब्लॉक में रहने वाले लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आने वाली है। मकान मालिक सौरभ अपने मकान के दूसरे हिस्से में मौजूद थे। सुबह करीब 11 बजे उन्हें किरायेदार के हिस्से से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।


आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे और कमरे के अंदर देखा तो तीन वर्षीय आदित्य बेड पर पड़ा हुआ था। उसके गले पर गहरा घाव था और काफी खून बह चुका था। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।

दूसरे पति के साथ किराये पर रह रही थी मां
पड़ोसियों के अनुसार परिवार कुछ समय पहले ही यहां किराये पर रहने आया था। आदित्य परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मां सुधा तिवारी अपने दूसरे पति शिवम और मां के साथ यहां रह रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला पहले अपने पहले पति से अलग हो चुकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे के गले पर किसी धारदार या नुकीली वस्तु से हमला किया गया था। हालांकि हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, इसका जवाब अभी नहीं मिला है। वारदात के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और बच्चे के साथ आखिरी बार किसने समय बिताया, पुलिस इन बिंदुओं की जांच कर रही है। मासूम की मौत से पड़ोसी और स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद हत्या के कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed