{"_id":"689dd49710c7ffef0408f440","slug":"three-thousand-students-will-give-cultural-presentation-in-helipad-ground-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49198-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हेलीपैड मैदान में आज सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे तीन हजार छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हेलीपैड मैदान में आज सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे तीन हजार छात्र
विज्ञापन
समारोह की तैयारियां और छात्रों की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड मैदान में मुख्य समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर तीन हजार से अधिक छात्र विविध सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत करेंगे। समारोह का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे होगा। इस अवसर पर जिले के 300 से ज्यादा स्कूलों के छात्र संस्कृत नाटक, पारंपरिक एवं आधुनिक नृत्य, देशभक्ति गीत, झांकियां और परेड में हिस्सा लेंगे।
जिला शिक्षा खेल अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सभी प्रतिभागी छात्रों ने फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक पूरी की। उन्होंने कहा कि इस बार की झांकियों और प्रस्तुतियों में आजादी के 78 वर्षों की झलक, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और भारत की सांस्कृतिक विविधता को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। मैदान में आने वाले दर्शकों के लिए बैठने और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग मिलकर समारोह को सफल बनाने में जुटे हैं।