{"_id":"683df1f640bbdbfffc01a3c4","slug":"three-teams-are-investigating-the-case-of-throwing-the-driver-from-a-moving-train-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44452-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चलती ट्रेन से चालक को फेंकने के मामले में तीन टीमें कर रहीं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चलती ट्रेन से चालक को फेंकने के मामले में तीन टीमें कर रहीं जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवल से ओखला जा रहे डीटीसी बस चालक को चलती ट्रेन से फेंकने वाले बदमाशों काे पकड़ने के लिए जीआरपी की तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं। टीमों की ओर से सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाश ओखला के हो सकते हैं।
गांव छछेड़ा निवासी दीपक ने बताया कि वह दिल्ली स्थित कालका डिपो में डीटीसी बस चालक है। वह कालका के पास लाल चौक पर रहते हैं और कभी कभार अपने घर नूंह चले जाते हैं। 29 मई को वह रेलवे स्टेशन पलवल से ईएमयू ट्रेन लेकर ओखला दिल्ली जा रहे थे। पलवल से गाड़ी चलने के बाद चार लड़के उसी डिब्बे में सवार हो गए। जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन फरीदाबाद से चलने लगी तो आरोपियों ने उनका फोन व पर्स लूट लिया। उसके बाद उनको चलती ट्रेन से बड़खल फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया। जीआरपी के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि जिन जिन स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनकी फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं।