फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three shopkeepers approached the court following the PWD notice.

Faridabad News: पीडब्ल्यूडी के नोटिस के बाद अदालत पहुंचे तीन दुकानदार

Wed, 08 Jul 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three shopkeepers approached the court following the PWD notice.
मोहना में एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण हटाया जा रहा है अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर करीब 225 करोड़ रुपये की लागत से चल रही एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विवाद गहरा गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद तीन दुकानदारों ने अदालत का रुख किया है। मामले की पहली सुनवाई 9 जुलाई को होगी।

पीडब्ल्यूडी ने मोहना रोड पर स्थित करीब 10 से 12 दुकानदारों को नोटिस जारी कर कहा है कि उनकी दुकानों का 5 से 12 फीट हिस्सा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। विभाग ने निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद दुकानदार सुभाष, नवीन और डॉ. जगदीश ने अदालत में याचिका दायर की है। उनका दावा है कि उन्होंने वर्ष 1990 में यह जमीन नगर निगम से विधिवत खरीदी थी और इसके सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उनका कहना है कि जिस भूमि को पीडब्ल्यूडी अपनी बता रहा है, वह वास्तव में नगर निगम की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोक निर्माण विभाग का कहना है कि संबंधित भूमि विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है और सड़क परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed