{"_id":"68b339dc38178f9a5b067ccb","slug":"three-pm-shri-schools-will-be-built-in-the-district-at-a-cost-of-four-crore-eight-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50227-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चार करोड़ आठ लाख की लागत से जिले में बनेंगे तीन पीएम श्री स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चार करोड़ आठ लाख की लागत से जिले में बनेंगे तीन पीएम श्री स्कूल
विज्ञापन
- शिक्षा निदेशालय से निर्माण प्रस्ताव को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के शिक्षा ढांचे को और मजबूती देने के उद्देश्य से लंबे समय से तैयारियों में लगे पीएम श्री स्कूलों के निर्माण को आखिरकार शिक्षा निदेशालय से मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को हुई बैठक में तीन स्कूलों के निर्माण प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। अब जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। समयपुर, खंडवली और फतेहपुर तगा के पीएम श्री स्कूलों को बनाने में कुल 4 करोड़ 8 लाख 66 हजार रुपये की लागत आएगी।
जिला शिक्षा विभाग के सब-डिविजन इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि प्रस्तावित स्कूलों में सबसे अधिक बजट फतेहपुर तगा के लिए तय किया गया है। यहां लगभग एक करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये की लागत से पीएम श्री जीएसएसएस का निर्माण होगा। वहीं, समयपुर स्थित जीएसएसएस के लिए 1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा खंडवली में बनने वाले पीएम श्री जीएसएसएस पर 86 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
जल्द शुरू होगा काम
इंजीनियर सुनील कुमार के अनुसार, शिक्षा निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद अब फंड जारी होने की प्रक्रिया शुरू होगी। जैसे ही राशि उपलब्ध कराई जाएगी, स्कूल भवनों का निर्माण कार्य गति पकड़ लेगा। विभाग का कहना है कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूलों का उद्देश्य
पीएम श्री स्कूलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यहां पर विद्यार्थियों को न केवल पारंपरिक शिक्षा बल्कि डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी अवसर प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इन स्कूलों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहर जैसे बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
ग्रामीण इलाकों को मिलेगा लाभ
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि अक्सर ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे की कमी देखी जाती है। पीएम श्री स्कूलों की शुरुआत से यह अंतर काफी हद तक खत्म होगा। फरीदाबाद के ये तीन स्कूल आसपास के कई गांवों के छात्रों के लिए नई राह खोलेंगे। अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक साबित होगा।