{"_id":"6a00bbfd4050c58ec00ad523","slug":"three-people-were-caught-cheating-people-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-hotel-booking-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69631-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होटल बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होटल बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले तीन पकड़े
विज्ञापन
वानप्रस्थ आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने होटल बुकिंग के नाम पर 1,71,949 रुपये की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को हथीन (पलवल) से गिरफ्तार किया है। आरोपी वानप्रस्थ आश्रम के नाम से फर्जी वेबसाइट संचालित कर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों को आठ मई को काबू कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला डीग निवासी सैम खान (22), मोहम्मद आदिल (22) और रोबिन (27) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी वानप्रस्थ आश्रम के नाम से एक फर्जी साइट चलाते थे, जो उसके एक साथी ने उपलब्ध कराई थी। वेबसाइट पर दिए गए नंबरों के जरिये वे ग्राहकों को फंसाते थे और ठगी की राशि को म्यूल अकाउंट्स (किराये के खातों) में मंगवाकर गेमिंग एप्स के माध्यम से ट्रांसफर कर लेते थे। मोहम्मद आदिल और रोबिन सगे भाई हैं, जबकि सैम खान उनका दोस्त है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और ठगी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।