{"_id":"65fe88ce21eb1f01be025b97","slug":"three-people-including-two-girls-missing-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22343-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो युवतियों सहित तीन लोग संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो युवतियों सहित तीन लोग संदिग्ध हालात में लापता
विज्ञापन
- परिजन ने अपने स्तर पर कर रहे तलाश, संबंधित पुलिस को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विभिन्न जगहों से दो युवतियां सहित तीन लोग संदिग्ध हालात में गायब हो गए। सभी को परिवार वालों ने अपने स्तर काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर विभिन्न थानों में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
आदर्श नगर निवासी जगदीश ने बताया कि साल 2014 में उन्होंने अपनी छोटी बेटी ममता (29) की शादी यादव कॉलोनी निवासी बंटी के साथ की थी। शादी के बाद बंटी की नौकरी फौज में लग गई। कुछ समय बाद उनकी बेटी ममता और बंटी के बीच अनबन रहने लगी। कई महीने से उनकी बेटी पारिवारिक झगड़े के चलते मायके में रह रही थी। दिसंबर 2023 को बंटी घर पर आया और कभी झगड़ा न करने के बात पर ममता को अपने साथ रांची ले गया। रांची में जाने के बाद उनकी ममता से फोन पर बातें होती रहीं। एक महीने से ममता से बात नहीं होने पर 17 मार्च को वह ससुर सतबीर से बेटी का बारे में पूछने के लिए गए। जिस पर ससुर सतबीर ने बताया कि ममता 20 फरवरी को अपने दोनों बच्चों के साथ रांची से वापस आ गई थी। ममता अपने बच्चों को उनके पास नए वाले घर पर छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर पुराने वाले घर पर चली गई। पुराने घर पर ससुराल वालों ने जाकर देखा तो ममता अपने सामान को लेकर बिना बताए कहां चली गई है। ममता के पिता जगदीश का आरोप है कि सुसराल के लोगों ने ही उनकी बेटी को कही छुपा रखा है, जिसके बारे में वह बता नहीं रहे है।
-- -
बाजार से हुई गायब
गांव हीरापुर निवासी नौरतन ने बताया कि 20 मार्च को सुबह 9 बजे उनकी बड़ी बेटी सोनिया (26) व छोटी बेटी मनीषा सामान खरीदने के लिए बल्लभगढ़ आई थी। उनकी बड़ी लड़की सोनिया शादीशुदा है। बाजार से सामान खरीदने के बाद उनकी बड़ी बेटी घर पर वापस नहीं आई। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
-- -
दवा लेने गया युवक गायब
सीलमपुर दिल्ली निवासी संजय कौशिक ने बताया कि वह 21 मार्च को गांव नीमका में अपने बेटे किशन (23) को दवा दिलवाने के लिए आए थे। दोपहर को उनका बेटा बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।