फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people, including son of Congress leader, victim of cyber fraud

साइबर ठगी का शिकार हुए कांग्रेस नेता के बेटे सहित तीन लोग

Sat, 20 Feb 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three people, including son of Congress leader, victim of cyber fraud
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे सहित तीन लोगों को निशाना बनाया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन कुमार बग्गा के बेटे अमित राज बग्गा ने साइबर थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि ठगों ने उनकी ईमेल आईडी हैक कर ली। बैंक अकाउंट का ओटीपी उनकी उसी मेल आईडी पर आता है। ठगों ने उनके खाते से 92 हजार रुपये उड़ा लिए। शुक्रवार को बैंक से पैसे कटने का मैसेज आने के बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-85 पुरी प्राणायाम निवासी सुनीता भाटिया ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने कुछ दिनों पहले बैंक संबंधी कुछ जानकारी लेने के लिए बैंक के कस्टमर केयर में फोन किया था। कस्टमर केयर में फोन उठाने वाले व्यक्ति ने उनसे खाते की जानकारी हासिल कर खाते से साढ़े 18 हजार रुपये निकाल लिए। एक अन्य मामले में सेक्टर-62 निवासी संजय ने बताया कि उनके पास कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और बातों बातों में उनसे खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से तीन बार में 52 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed