फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people including a daughter arrested in Faridabad for killing father by crushing his head with a stone

मुस्तकीम मर्डर केस में खुलासा: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पिता की हत्या, मारने के बाद जमीन में गाड़ा शव

Tue, 09 Jul 2024 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jul 2024 10:28 PM IST
सार

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि सलीम मुस्तकीम की 16 वर्षीय लड़की से प्रेम करता था। मुस्तकीम को इसका पता चल गया था। लड़की के पिता को यह मेलजोल पसंद नहीं था।

विज्ञापन
Three people including a daughter arrested in Faridabad for killing father by crushing his head with a stone
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के राहुल कॉलोनी निवासी मुस्तकीम की हत्या उसकी बेटी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को इसका खुलासा किया है। बताया गया है कि मुस्तकीम को नाबालिग बेटी का युवक से प्रेम प्रसंग मंजूर नहीं था। इस कारण उसने प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर पिता की हत्या कर शव जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों सलीम और कासिम को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी बेटी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है। यहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन

राहुल कॉलोनी निवासी महिला जन्नत ने 27 जून को एसजीएम नगर थाने में पति मुस्तकीम (55) की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया था। एक जुलाई को न्यू कॉलोनी के मैदान में व्यक्ति का शव नाले में दबा हुआ मिला था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम की जांच में खुलासा हुआ कि मुस्तकीम की नाबालिग बेटी का आदर्श नगर निवासी युवक सलीम उर्फ लाला से प्रेम संबंध है। मुस्तकीम इसका विरोध करता था। इससे नाराज होकर बेटी ने प्रेमी सलीम और उसके दोस्त कासिम निवासी कुरैशीपुर के साथ मिलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को रास्ते से हटाने के लिए नाबालिग ने प्रेमी के साथ बनाई योजना
लड़की ने प्रेमी सलीम उर्फ लाला और उसके दोस्त कासिम के साथ मिलकर मुस्तकीम को मारने की योजना बनाई। योजना के तहत लड़की ने ही 25 जून की शाम पिता को चक्की से आटा लाने के लिए भेजा और कहा कि उसका मोबाइल सलीम के पास है। सलीम वहां आएगा और उन्हें मोबाइल दे देगा। लड़की के कहे अनुसार मुस्तकीम आटे की चक्की पर गया। जहां उसे सलीम और कासिम दिखाई दिए। आरोपी मोबाइल देने का बहाना बनाकर बुजुर्ग को मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गए और न्यू जनता कॉलोनी ग्राउंड में ले जाकर पत्थर से चोट मारकर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पिता को चल गया था पता
मुख्य आरोपी सलीम को छह जुलाई को मुल्ला होटल के पास से गिरफ्तार कर किया गया। उसे अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि सलीम मुस्तकीम की 16 वर्षीय लड़की से प्रेम करता था। मुस्तकीम को इसका पता चल गया था। लड़की के पिता को यह मेलजोल पसंद नहीं था। किशोरी ने यह बात सलीम को बताई थी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी सलीम के कब्जे से वारदात में प्रयोग पत्थर को बरामद का प्रयास किया जाएगा। -अमन यादव, एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed