मातम में बदली खुशियां: घर में चल रही थी जन्मदिन की तैयारियां, तभी गैस सिलेंडर फटा; दादा-दादी और पोते की मौत
फरीदाबाद के भाकरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। गैस सिलेंडर फटने से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विस्तार
फरीदाबाद के गांव भाकरी में बीती देर रात सिलेंडर फटने की वज़ह से एक मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे सो रहे दादा-दादी और उनके 14 साल के पोते की मौत हो गई। वहीं, एक भैंस की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल है, जिनको बीके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने पर गांव में हडकंप मच गया। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे की मदद से मलबे को हटाया और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे की वजह से पड़ोस की एक दीवार गिर गई।
गांव भाकरी में 55 वर्षीय सरजीत अपनी पत्नी बबीता और पोते कुणाल के साथ रहते थे। उनके भाकरी में ही हार्डवेयर की दुकान थी और उसे दुकान के ऊपर मकान बना हुआ था। गुरुवार की देर रात अचानक से सिलेंडर फटने की वजह से ब्लास्ट हो गया और घर की छत गिर गई। इस ब्लास्ट से पड़ोस की दीवार भी गिर गई। इस हादसे में सुरजीत बबीता और उनका 14 साल का पोता कुणाल की मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी गंभीर रूप से घायल है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में एक भैंस की भी मृत्यु हुई है
सिलेंडर से गैस हो रही थी लीक
परिवार के सभी सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे। सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी। जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर के चारों ओर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की वजह से रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी। दीवार गिरने की वजह से लेटर इन तीनों के ऊपर गिर गया, सभी मलबे के नीचे दब गए। सरजीत का बेटा बिट्टू मकान में पीछे की ओर रहता है। वहां ब्लास्ट का कुछ असर नहीं हुआ।
आज था पोते का जन्मदिन
परिवार के लोग पोते कुणाल का जन्मदिन कुछ खास तरीके से बनाने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह हादसा होने के बाद खुशी मातम में बदल जायेगी। इस हादसे से पूरा गांव सदमे में है। थाना डबुआ प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर मलवे से लोगों को निकाला गया। जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। वही तीन गंभीर रूप से घायल है जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.