फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people defrauded under the pretext of hotel bookings and investment.

Faridabad News: होटल बुकिंग व निवेश का झांसा देकर तीन लोगों से ठगी

Tue, 11 Aug 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three people defrauded under the pretext of hotel bookings and investment.
सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जापान का वीजा लगवाने, अंडमान में होटल बुकिंग कराने और शेयर बाजार में निवेश से मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन लोगों से कुल 9 लाख 79 हजार रुपये ठग लिए। ठगी के इन मामलों में आरोपियों ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और ऑनलाइन होटल बुकिंग के माध्यम से पीड़ितों से संपर्क किया।

आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी सेवानिवृत्त सैनिक उपेंद्र सिंह को सात जुलाई को फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश का विज्ञापन दिखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद अनन्या कुलकर्णी नाम की महिला ने व्हाट्सएप के जरिये उनसे संपर्क किया और ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। उसके कहने पर उपेंद्र ने सात से 20 जुलाई के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 लाख 76 हजार रुपये जमा किए। बाद में उनसे 13 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। इस पर उन्हें ठगी का शक हुआ और उन्होंने आठ अगस्त को 1930 पर शिकायत की। साइबर अपराध बल्लभगढ़ थाने में 10 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


ईस्ट चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी कमलजीत कौर से 29 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम के जरिये एक व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने खुद को हरप्रीत सिंह और जापान में रहने वाला बताया। आरोपी ने कमलजीत के भाई का जापान का वीजा लगवाने के नाम पर आठ दिसंबर 2025 से 18 फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग खातों में कुल 2 लाख 19 हजार रुपये जमा करा लिए। आरोपी ने 14 फरवरी को वीजा की फोटो भी भेजी लेकिन बाद में वीजा रद्द होने की बात कही। रकम वापस नहीं मिलने पर कमलजीत ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इस मामले में 10 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-78 निवासी पूनम शर्मा ने 16 जून को अंडमान में होटल बुकिंग के लिए इंटरनेट पर तलाश की थी। उन्हें पैसिफिक हॉलीडेज इंडिया के नाम से ऑनलाइन मंच मिला। संपर्क करने के बाद 16 से 20 जून के बीच चार बार में 84 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा कराए गए। इसके बाद न होटल की बुकिंग कराई गई और न रकम लौटाई गई। पूनम ने साइबर पोर्टल पर शिकायत की थी। साइबर अपराध सेंट्रल थाने में 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed