{"_id":"68e16dc876959d96170c64b8","slug":"three-people-arrested-for-cheating-in-the-name-of-investing-in-the-share-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52836-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया गया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2 लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शैलेश तिवारी (48), हुजैफा (27) और अंकित (30) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि अंकित ने रियाज अहमद (खाताधारक) का खाता लेकर हुजैफा को दिया और हुजैफा ने इस खाते को शैलेश को दे दिया था। जिसने टेलीग्राम के माध्यम से यह खाता किसी और को दे दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि नेहरू ग्राउंड निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास फेसबुक पर एक महिला का मैसेज आया फिर कुछ दिन बाद उसे एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जहां उसे शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा गया। जिसके बाद उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 2 लाख 45 हजार रुपये शेयर मार्केट में निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला।
आरोपी अंकित बीएससी पास है और घर पर ट्यूशन पढ़ाता है। हुजैफा फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। वहीं शैलेश की इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक करने की दुकान है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। रियाज अहमद खाताधारक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।