{"_id":"68cb044b9632bdccf20889d8","slug":"three-people-arrested-for-cheating-in-the-name-of-getting-admission-in-medical-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51565-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
15 लाख की हुई थी ठगी, सेक्टर-55 पुलिस चौकी की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने की है।
सेक्टर-55 निवासी जितेन्द्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का जून 2024 में नीट की परीक्षा का परिणाम आया था। उनके पास उसकी बेटी के साथ पढ़ने वाले शुभम तिवारी का फोन आया, जिसने बताया कि वह मनोज शर्मा व एक महिला को जानता है, जो ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद में उसका दाखिला करवा सकते हैं। शुभम ने महिला से उनको मिलवाया। जिसने बताया कि उसके पति मनोज की कृष्ण व एक अन्य महिला से जानकारी है। उसके बाद उनको दूसरी महिला से मिलवाया गया। जिसने दाखिले के लिए 15 लाख रुपये की मांग की।
शिकायतकर्ता ने 15 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। जिसके बाद उन्होंने एक फर्जी दाखिला सूची भेजी। जिसमें उसकी बेटी का नाम था और कॉलेज के नाम से नकली रोल नंबर के साथ एक आई कार्ड भी दिया। आरोपियों ने उनको एक पत्र भी दिया। जिसमें बताया गया कि सत्र की कक्षा जनवरी 2025 से शुरू होगी। जब कॉलेज में वास्तविक दाखिला की प्रक्रिया शुरू हुई तो उनकी बेटी का नाम उस सूची में नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण कुमार निवासी सेक्टर-21बी और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शुभम ने शिकायतकर्ता को महिला से मिलवाया था। जिसने शिकायतकर्ता को एक अन्य महिला से मिलवाया। उसने दाखिले के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने 13 लाख 10 हजार रुपये नकद दिए तथा 90 हजार रुपये कृष्ण के पास खाते में भेज दिए। इसके बाद उनकी ओर से दाखिला के सारे फर्जी पेपर तैयार करवाए गए। पुलिस ने आरोपी कृष्ण से 15 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।