{"_id":"60d8b1998ebc3e9e922487a9","slug":"three-new-corona-infected-found-in-the-district-faridabad-news-noi5901526104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में रविवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की, जबकि 11 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं रविवार को भी किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार पिछले 11 दिनों में कोरोना संक्रमित कोई मौत नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को केवल सेक्टर-18 से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 99,707 हो गई है। इनमें से 98,905 लोग ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 86 रह गई है। इनमें से केवल 46 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 40 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में केवल 18 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और एक मरीज वेंटिलेटर पर है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। रविवार को 1249 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 758 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं उपायुक्त यशपाल ने लोगों से अपील की है कि वे अब भी कोरोना को मात देने के लिए सावधानी बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घर से बाहर न निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें।