{"_id":"6536ab36aa01156ddf045d09","slug":"three-munna-brothers-are-under-control-while-appearing-for-the-exam-in-place-of-the-other-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15867-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते तीन मुन्ना भाई काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते तीन मुन्ना भाई काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीईटी (काॅमन एलिजबिलिटी टेस्ट) परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देते दो और मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। इससे पहले शनिवार को बल्लभगढ़ में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए सभी आरोपियों सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बीपीटीपी थाना पुलिस ने सेक्टर-89 स्थित मार्डन दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल से उत्तर प्रदेश के ऐटा स्थित गांव कटेलिया निवासी जगनेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्त रोवेश कुमार की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मूल अभ्यर्थी रोवेश कुमार उसका मित्र है। दोनों एक ही शिक्षण संस्थान से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। दोस्त की मदद करने के लिए वह उसके स्थान पर परीक्षा देने आ गया।
दूसरे मामले में सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने नीरज नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले कि पुलिस आरोपी को पकड़ पाती वह मौके से फरार हो गया। पुलिस मूल अभ्यर्थी सहित पेपर देने वाले की तलाश कर रही है। तीसरे मामले में सेक्टर-46 चौकी पुलिस ने आयशर स्कूल से सोनीपत के गांव खेड़ी गुर्जर निवासी विनोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुलेख नाम के अभ्यार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुलेख के गांव का ही रहने वाला है। दोस्त के लिए परीक्षा देने आ गया। इससे पहले राजस्थान के जिला झूंझनु निवासी राजेश तंवर को बल्लभगढ़ में गिरफ्तार कर लिया था। वह अभ्यर्थी तनिष कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले वह सेक्टर 49 में स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में अपना पेपर सुबह की शिफ्ट में देकर आया था। शाम को वह तनिष कुमार की जगह पेपर देने पहुंच गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।