फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three more roads of the city will be made 'smart'

शहर की तीन और सड़कें बनेंगी ‘स्मार्ट’

Sat, 12 Feb 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three more roads of the city will be made 'smart'
फरीदाबाद। शहर की तीन सड़कों के बाद तीन और सड़कों को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। सेक्टर-16 मेट्रो अस्पताल रोड, मुल्ला होटल-बड़खल झील और सेक्टर-16 सर्किट हाउस रोड (साईं मंदिर) को स्मार्ट सड़कों की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस योजना पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चार माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 मेट्रो अस्पताल रोड करीब 700 मीटर लंबी है। यह सड़क ओल्ड फरीदाबाद मंडी के पास स्मार्ट रोड को जोड़ती है। यहां से रोजाना हजारों वाहन चालकों का आवागमन होता है। जर्जर अवस्था में होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसी तरह मुल्ला होटल-बड़खल झील रोड की स्थिति है। इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस रोड को काफी समय पहले सीमेेंटेड बनाया गया था लेकिन यहां बारिश के पानी की निकासी और फुटपाथ की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

स्मार्ट सड़कों पर ये सुविधाएं मिलेंगी
इन तीनों सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फुटपाथ बनेंगी व ऑटोमैटिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। किनारे पर जगह-जगह बेंच लगाए जाने और खाली जगह को चौपाल की तरह विकसित करने की योजना है। चौपाल वाली जगह पर चार-पांच बेंच होंगे ताकि शहरवासी यहां सुबह-शाम सैर के दौरान आराम से बैठ सकें। साथ ही तीनों रोड के किनारे भूमिगत बिजली की तारें डालने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मिली मंजूरी
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होने वाले विकास कार्यों को लेकर पिछले दिनों बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई थी। इसमें कई योजनाओं को हरी झंडी मिली थी। इनमें से तीन स्मार्ट रोड बनाने की भी योजना शामिल है। इनमें से एक रोड सेक्टर-16 मेट्रो अस्पताल से गुजरती है ओल्ड फरीदाबाद स्मार्ट रोड को जोड़ती है, जबकि बाकी दो सड़कों में एक सेक्टर-16 सर्किट रोड और दूसरी मुल्ला होटल-बड़खल झील रोड हैं। तीनों सड़कों के सुंदरीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

तीन सड़कों पर बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का काम जारी
स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की सड़कों पर बिजली की हाईटेंशन और खंभों पर जा रही बिजली की लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। सेक्टर-28 तिरंगा स्मार्ट रोड, ओल्ड फरीदाबाद बाईपास रोड और सेक्टर-21 स्मार्ट रोड पर बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का काम किया जा रहा है। परियोजना में शामिल हुई तीन नई सड़कों को भी इसी तर्ज पर बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 325 करोड़ लागत आएगी।
स्मार्ट सिटी परियोजना में तीन और सड़कों को शामिल किया गया है। सेक्टर-16 सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, अन्य का जल्द काम शुरू होगा।
- अरविंद शेखावत, उप महाप्रबंधक, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed