फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three more officials of Garhwal Sabha Faridabad arrested in embezzlement case

Faridabad News: गबन के मामले में गढ़वाल सभा फरीदाबाद के तीन और पदाधिकारी गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three more officials of Garhwal Sabha Faridabad arrested in embezzlement case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने फर्जी बिलों से राशि गबन करने के मामले में गढ़वाल सभा फरीदाबाद के तीन और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में कार्यालय जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज फरीदाबाद से प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली में फरीदाबाद की गढ़वाल सभा के पदाधिकारियों के विरुद्ध गबन करने के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आरोप लगाए गए थे कि सभा के पदाधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए गढ़वाल सभा की राशि का गबन किया है। जिस पर अभियोग का अनुसंधान आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी द्वारा किया गया। अनुसंधान के दौरान वर्ष 2016 से 2019 के बीच के लगभग 200 बिल तस्दीक किए गए। जिसमें पाया गया कि यह बिल फर्जी बनाए गए थे और इन बिल के माध्यम से करीब 90 लाख रुपये का गबन किया गया। उन्होंने आगे बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की टीम द्वारा सुरेंद्र रावत निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद, गणेश नेगी निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद व राजेंद्र रावत निवासी बाबा सूरदास कॉलोनी तिलपत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुरेंद्र रावत वर्ष 2016 से 2019 तक गढ़वाल सभा में महासचिव के पद पर नियुक्त रहा। जिसके द्वारा फर्जी बिल के माध्यम से 11.66 लाख रुपये से अधिक की राशि का गबन किया गया। वहीं राजेंद्र रावत द्वारा वर्ष 2016 से 2019 तक उप कैशियर के पद पर सभा में कार्य किया गया। जिसके द्वारा साढ़े 5 लाख से अधिक रुपये की राशि के फर्जी बिल के माध्यम से गबन किया गया।इसी प्रकार गणेश नेगी ने वर्ष 2016 से 19 तक के बीच लगभग ढाई लाख रुपये की राशि का गबन किया।आरोपियों को अधिक पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed