फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three more arrested, including the main shooter, in the contractor murder case

Faridabad News: ठेकेदार हत्याकांड में मुख्य शूटर समेत तीन और गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three more arrested, including the main shooter, in the contractor murder case
बिहार से पीछा कर फरीदाबाद आकर की थी हत्या, ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर रची गई थी साजिश, अब तक सात गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में 22 मई को ठेकेदार योगेश कुमार की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने एक जून को मुख्य शूटर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी मौसम, विकास कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ठेकेदारी के काम में वर्चस्व और आपसी रंजिश के चलते इस हत्याकांड की साजिश रची गई थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 22 मई की सुबह गाजीपुर स्थित एक वर्कशॉप में सो रहे ठेकेदार योगेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मौसम पहले योगेश कुमार के पास लेबर का काम करता था, लेकिन बाद में वह खुद ठेकेदारी करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और कहासुनी हुई थी। जांच में पता चला कि योगेश कुमार को रास्ते से हटाने के लिए मौसम ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपी बिहार के पूर्णिया जिले से योगेश का पीछा करते हुए फरीदाबाद पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार घटना के समय मौसम ने सो रहे योगेश कुमार पर गोली चलाई थी, जबकि विकास और नीरज मौके पर रेकी और निगरानी का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में साजिश और सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं वारदात में इस्तेमाल हथियार मुहैया कराने वाले दो अन्य आरोपियों को भी बिहार से पकड़ा गया था। अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मौसम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि विकास और नीरज को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed