फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three more accused arrested in a case of altercation and assault.

Faridabad News: झगड़े और मारपीट के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in a case of altercation and assault.
फरीदाबाद। सरूरपुर स्थित सब्जी की दुकान पर अक्तूबर 2025 में हुए झगड़े और मारपीट के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजीव कॉलोनी, सेक्टर-58 निवासी अंकित, गांव सिही बल्लभगढ़ निवासी यश तेवतिया और हर्ष सोलंकी के रूप में हुई है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में यश डागर समेत अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सरूरपुर निवासी ललित सैनी ने शिकायत दी थी कि 24 अक्तूबर 2025 की रात वह अपने भाई और साथियों के साथ सरूरपुर स्थित सब्जी की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कार और बाइक से करीब 10-12 लोग वहां पहुंचे और लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed