{"_id":"61f423f50dc6e51f611749d6","slug":"three-miscreants-beat-the-young-man-to-death-with-a-bar-kept-pleading-for-rescue-one-accused-arrested-faridabad-news-noi629224312","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाशों ने युवक को सरिये से पीटकर अधमरा किया, बचाव के लिए लगाता रहा गुहार, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बदमाशों ने युवक को सरिये से पीटकर अधमरा किया, बचाव के लिए लगाता रहा गुहार, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Three miscreants beat the young man to death with a bar, kept pleading for rescue, one accused arrested
फरीदाबाद। हुडा मार्केट सेक्टर-18 में तीन बदमाशों ने एक युवक को सरियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से एक को पकड़ा लिया। वहीं, पीड़ित को गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिल दहला देने वाली इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बृहस्पतिवार रात गांव मवई निवासी तोसीम उर्फ वसीम अपने दोस्तों के साथ हुडा मार्केट सेक्टर-18 स्थित रेस्तरां में खाना खा रहा था। इसी दौरान तीन अन्य युवक भी वहां खाना खाने आ गए। उन्होंने शराब पी रखी थी। किसी बात पर तोसीम का उन तीनों से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। इसके बाद तीनों आरोपी रेस्तरां से बाहर चले गए और तोसीम के आने का इंतजार करने लगे। तीनों के हाथों में सरिया था। जैसे ही तोसीम रेस्तरां से बाहर आया, उन्होंने उस पर हमला कर दिया। तीनों उसको बेरहमी से मारते रहे और वह उनके सामने गिड़गिड़ाता रहा। छोड़ने की गुहार लगाता रहा। लेकिन उसको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर इआरवी 181 इंचार्ज बेगराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए एक आरोपी साहिल को पकड़ लिया। जबकि अन्य दो आरोपी भागने में सफल रहे। साथ ही गंभीर रूप से घायल तोसीम को अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना ओल्ड प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि तोसीम की मां की शिकायत पर आरोपी इंद्रा कांप्लेक्स नहर पार खेड़ीपुल निवासी साहिल, निकी और अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वीडियो बनाते रहे लोग, किसी ने नहीं बचाया
बेखौफ बदमाश लोहे के सरिये से युवक को बेरहमी से पीटते रहे और वह बचाव के लिए उनसे गुहार लगाता रहा। लेकिन वहां खड़े लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया। लोग वीडियो बनाते रहे और तोसीम को पीटते हुए देखते रहे। वहीं, पिछले माह हथौड़े से एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने की वीडियो वायरल हुई थी। दोनों घटनाओं की वीडियो ने शहर में भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।