फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three members of vehicle theft gang arrested

Faridabad News: वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three members of vehicle theft gang arrested
- आरोपियों के कब्जे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन बाइक व 5200 नकद बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेवात के गोकुलपुर निवासी तालिम, राजस्थान के भरतपुर निवासी यासिर तथा तालीम खान के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को सूरजकुंड से ट्रैक्टर चोरी के मामले में तालिम को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि उसने अपने गांव में रहने वाले अजरुद्दीन को ट्रैक्टर बेचा है। आरोपी को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर अजरुद्दीन तथा उसके साथियों ने हमला कर दिया था। उस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी तामील ने अपने दो अन्य साथियों यासीर व तालीम खान के बारे में जानकारी दी। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ चोरी के 6 केस दर्ज हैं, जिसमें आरोपियों ने बाइक व ट्रैक्टर चोरी किए थे। आरोपी शातिर चोर हैं, वह गलियों में आवारा घूमते रहते हैं और लावारिस खड़े वाहन को चुटकियों में चोरी कर लेते हैं।

----
अय्याशी में उड़ा देते हैं चोरी की रकम
क्राइम ब्रांच ऊंचा प्रभारी जगबीर धनखड़ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह अय्याश किस्म के व्यक्ति हैं। अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी के वाहनों के बेचने के बाद जो पैसा मिलता है, उसे पार्टी करने और अय्याशी में खर्च कर देते हैं। आरोपियों के कब्जे से 01 ट्रैक्टर ट्रॉली, 03 बाइक तथा 5200 रूपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed