फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three killed, one injured in accidents

Faridabad News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

Sat, 16 Sep 2023 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Three killed, one injured in accidents
फोटो-
विज्ञापन

अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए हादसे
- संबंधित थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
पहला मामला
फरीदपुर रोड पर शनिवार को पानी के टैंकर ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
गांव महमूदपुर प्रेम सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका भाई 44 वर्षीय धर्मवीर शनिवार सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहा था। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 78 गांव फरीदपुर के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी टैंकर का एक पहिया मृतक के सिर के ऊपर से निकल गया। सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बीके के शवगृह में रखवा दिया है। महमूदपुर गांव के पूर्व सरपंच जतन पाल ने बताया कि धर्मवीर छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसने हेलमेट भी पहना हुआ था। बीपीटीपी थाना पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
--
दूसरा मामला
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत
बाईपास रोड स्थित एतमादपुर के पास एक पानी के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची मौत हो गई। लक्ष्मीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ डीएलएफ राजीव नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनके चार बच्चे हैं। जिनमें 14 वर्षीय पिंकी कुमारी, शिल्पी उम्र 12 वर्ष, हिमांशु कुमार 11 वर्ष और सबसे छोटी रुची कुमारी 7 वर्ष है। चारों बच्चे नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते है। शुक्रवार सुबह 11:30 बच्चों की स्कूल से छुट्टी हुई थी। बच्चों को मोटरसाइकिल पर स्कूल से लेकर आ रहे थे। बाईपास रोड से जैसी वह एतमादपुर पुल पर चढ़े तभी तेज गति से आ रहे पानी के एक टैंकर ने ओवरटेक करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बच्चों समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा। इलाज के दौरान डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। शिल्पी, हिमांशु और रुची का सेक्टर-19 स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
तीसरा मामला
गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत
सेक्टर-23 में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिला निवासी मुन्ना मुजेसर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दयानंद स्कूल के पास रहते हैं। मृतक (35) राजेश कुमार मजदूरी करता था। शुक्रवार को राजेश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चौथा मामला
ऑडी कार की टक्कर से मोटर साइकिल सवार घायल
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी डिस्पोजल चौक पर नाले के साथ जा रही सड़क पर ऑडी कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी दीपक तिवारी ने मुजेसर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल से डिस्पोजल चौक पर नाले के साथ वाली सड़क से सेक्टर 52 की तरफ जा रहे हैं।सेक्टर-23 की तरफ एक तेज गति में आ रही सफेद रंग की ऑडी कार उसे टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिर कर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सेक्टर-86 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed