फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three killed in separate road accidents in Hodal

हरियाणा: होडल में सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक बिरयानी वाला, दूसरा मजदूर और तीसरा कंपनी का था कर्मचारी

Fri, 20 Oct 2023 05:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होडल
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Oct 2023 05:19 PM IST
सार

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Three killed in separate road accidents in Hodal
होडल में सड़क हादसों में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के होडल जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। दो युवकों की मौत मुंडकटी थाना क्षेत्र में हुई, वहीं एक युवक की मौत गदपुरी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सराय गांव निवासी नजर मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके चाचा का लड़का सलमान बिरयानी बेचने का काम करता था। वह अपनी रेहड़ी पर घर से बिरयानी बनाकर बेचने के लिए जा रहा था। वह भी उसके साथ-साथ चल रहा था। उसी दौरान राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास होडल की तरफ से आई एक कार ने उसके चचेरे भाई की रेहड़ी में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उसका चचेरा भाई सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को बल्लभगढ़ अहीर बाडा निवासी राहुल सैनी चला रहा था। सवारी का इंतजाम कर वह सलमान को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पलवल लेकर पहुंचा। सलमान की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली में ट्रामा सेंटर में सलमान की मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं दूसरे हादसे में सराय निवासी अंशु नाम युवक की ईको कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस में दी शिकायत में सराय निवासी अजरुद्दीन निवासी ने बताया कि 16 अक्तूबर की शाम को वह अपने छोटे भाई अनुस के साथ सराय से सेवली होते हुए गांव बहीन बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह दोनों गांव सेवली के समीप बाइक पर पहुंचे तो अज्ञात एक ईको कार के चालक ने लापरवाही से कार को चलाते हुए बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें उसका भाई अनुस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नूंह के नल्हड़ अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीसरे हादसे में दीघौट गांव निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता महावीर दिल्ली के मालवीय नगर में नौकरी करते थे। 19 अक्तूबर को देर शाम साढ़े आठ बजे वह अपने पिता के साथ बाइक से गांव आ रहे थे। इसी दौरान जब उनकी बाइक गदपुरी टोल प्लाजा के निकट पहुंची, तभी उनके आगे चल रही एक पिकअप गाड़ी के चालक ने बिना किसी सिग्नल के अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिसके कारण उनकी बाइक पिकअप से जा टकराई। जिसमें पीड़ित घायल हो गया, जबकि उसके पिता को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed