फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three including two foreigners arrested for cheating on the pretext of marriage

Faridabad News: शादी का झांसा देकर ठगने वाले दो विदेशी सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three including two foreigners arrested for cheating on the pretext of marriage
- आरोपियों से एटीएम कार्ड, लैपटॉप, 22 मोबाइल, 58 सिम बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस टीम ने साइबर ठगी करने के आरोप में दो विदेशी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेट्रीमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे ऐंठते रहते थे। आरोपियों में दो नाइजीरियन एंथोनी ओबियोरा, ओबिन्ना यूजीन ओरलुमा व एक भारतीय आरोपी राहुल नारंग शामिल हैं। सभी आरोपी फिलहाल दिल्ली में रह रहे थे। आरोपियों ने मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर फरीदाबाद सेक्टर 18 निवासी एक महिला से 10.52 लाख रुपये हड़प लिए थे।
डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने बताया पीड़िता से आरोपी नाइजीरियन एंथोनी ओबियोरा से आभट वर्मा के नाम से मुलाकात भारत मेट्रीमोनी नाम की मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी। आरोपी ने खुद को लंदन का निवासी बताया और दोस्ती कर ली। इसके बाद बातों-बातों में प्यार के जाल में फंसा लिया। आरोपी ने कहा कि वह 10 जनवरी को मुंबई आपसे मिलने आ रहा हूं। अगले दिन पीड़िता के पास कई अलग-अलग नंबरों से कस्टम, इनकम टैक्स, मनी लॉन्डरिंग और मनी ट्रॉन्सफर अधिकारी बनकर लोगों के फोन आने लगे। आरोपी नाइजीरियन ने कहा कि उसे कस्टम अधिकारियों ने मुम्बई एयरपोर्ट पर पकड़ लिया है क्योंकि उसके पास कुछ ज्वेलरी व लंदन करेंसी है। आप जब तक पांच लाख रुपये नहीं भेजोगी कस्टम , इनकम टैक्स , मनी लॉन्डिंग और मनी ट्रान्सफर अधिकारियों द्वारा क्लीयरेंस नहीं मिलेगा। इसके बाद पीड़िता ने झांसे में आकर 10.52 लाख रुपये साइबर ठगों द्वारा बताए खाते में डाल दिए। इसके बाद सभी नंबर बंद हो गए। फर्जीवाड़े का पता लगने पर पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व षडयंत्र की धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जल्द मामले को सुलझाने के निर्देश दिए। थाना साइबर प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह , एएसआई नरेश कुमार, वसीम अहमद , महिला हवलदार अन्जू , सन्दीप कुमार , सिपाही लक्ष्मण , कर्मवीर , परमिन्द्र व शमशेर की टीम ने आरोपियों को दिल्ली के तिलक विहार एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड, लैपटॉप , 22 मोबाइल फोन , 31 विदेशी व 27 भारतीय सिम के साथ 20500 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
करीब 80 महिलाओं से कर चुके दो करोड़ से ज्यादा की ठगी
डीसीपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि आरोपियों ने अभी तक करीब 80 महिलाओं के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के चार फर्जी बैंक खातों में करीब दो करोड़ रुपये का लेन-देन केवल पिछले दो माह में किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई विदेशी महिलाओं को भी ठगा है। आरोपी 04 फर्जी अकाउंट के माध्यम से रकम को बिटकॉइन में बदलकर नाइजीरिया भेज देते हैं। सभी आरोपियों ने स्नातक तक पढ़ाई की है। पकड़े गए दो विदेशियों में से एक की वीजा अवधि भी समाप्त हो चुकी है। भारतीय युवक शादीशुदा है जबकि विदेशियों की अभी तक शादी नहीं हुई है। आरोपियों को 4 दिन की पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed