फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three hundred and fifty young men will control 31 rogues of the city

शहर के 31 बदमाशों को काबू करेंगे साढ़े तीन सौ जवान

Sat, 10 Apr 2021 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Three hundred and fifty young men will control 31 rogues of the city
फरीदाबाद। शहर में अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले करीब आठ माह में पुलिस 27 वांछितों को काबू कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पिछली लिस्ट में से अब केवल 11 अपराधी ऐसे बचे हैं जो खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने सभी थानों से अपराधियों की नई लिस्ट मांगी है जिसमें बीस और अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है। इन्हें पकड़ने के लिए करीब साढ़े तीन सौ पुलिस कर्मी काम करेंगे। शहर में ग्यारह क्राइम ब्रांच हैं जिनमें करीब साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों के स्टाफ तैनात है। सूची तैयार होते ही सभी क्राइम ब्रांच उन्हें दबोचने के लिए काम शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

बदमाशों की पुरानी सूची में 11 नाम बचे हैं, इनमें बीर सिंह साल 2002 से वांछित सूची में है। जिम्मी साल 2007 से, लारेंस बिश्नोई गिरोह के संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर पांच लाख का इनाम है। विकास उर्फ माले और सज्जन उर्फ भोलू कौशल गैंग के शूटर हैं। दोनों 50 हजार के इनामी हैं। नत्थु कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी हिमांशु उर्फ जंगली और मनोज उर्फ बिल्ला 50 हजार के इनामी हैं। टीटू, श्यामलाल, भूरा, बलबीर अलग-अलग मामलों में वांछित हैं। सभी पांच हजार के इनामी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई लिस्ट में सामने आए ये नाम
विभिन्न थानों की तरफ से पुलिस आयुक्त कार्यालय में 20 बदमाशों की सूची दी है। गांव छांयसा निवासी विनोद, अजय, महेश और सुनील मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में फरार हैं। झज्जर की यादव कॉलोनी निवासी रवि उर्फ भोला पर धौज और डबुआ थाने में लूट, धोखाधड़ी व हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। हाथरस यूपी निवासी सतेंद्र और अवलेश पर लूट, गांव दयालपुर निवासी साहिल पर जानलेवा हमला करना, नत्थु कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी देवेंद्र उर्फ लाला पर जानलेवा हमला, धोखाधड़ी व रंगदारी मांगना, नूंह निवासी नियामत, तारीफ, रवीश पर गांजा बेचने, गांव तिगांव निवासी तेजेंद्र उर्फ बिट्टू पर रंगदारी, मयूर विहार दिल्ली निवासी अरविंद सोनी पर चोरी और अलीगढ़ निवासी शिवम पर लूट, हत्या का प्रयास व धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसके अलावा मनोज भाटी हत्याकांड के आरोपी कंबक्षपुर नोएडा निवासी कोशिंदर, टप्पल यूपी निवासी हिमांशु और गांव महमूदपुर निवासी रवि कसाना के नाम भी सूची में शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह का कहना है कि सभी आरोपियों पर इनाम घोषित करने की सिफारिश भेजी जा रही है। इसके बाद सभी क्राइम ब्रांचों को टारगेट देकर आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed