फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three girl students from Sarai Khwaja go missing under suspicious circumstances, police investigating

Faridabad News: सराय ख्वाजा से तीन छात्राएं संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 28 Feb 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three girl students from Sarai Khwaja go missing under suspicious circumstances, police investigating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की बबली कॉलोनी से तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता बच्चियों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई गई है। तीनों छात्राएं सराय ख्वाजा स्थित राजकीय स्कूल में पढ़ती हैं। इनमें 12 वर्षीय निशा और काव्या चौथी कक्षा तथा 15 वर्षीय गुड्डी सातवीं कक्षा की छात्रा हैं।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह माता-पिता मजदूरी पर गए थे। शाम को घर लौटने पर बच्चियां घर पर नहीं मिलीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तीनों बच्चियां एक साथ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी हैं। इसके बाद वे किस दिशा में गईं, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बच्चियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed