फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three generations will perform Jalabhishek of Bhole together

Faridabad News: तीन पीढ़ी एक साथ करेंगी भोले का जलाभिषेक

Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three generations will perform Jalabhishek of Bhole together
हर की पौड़ी से 12 जुलाई को उठाया जल, पलवल के प्रकाश विहार के मंदिर में करेंगे अर्पित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कांवड़ यात्रा अब अंतिम चरण में हैं। जिले से काफी संख्या में भक्त कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। वहीं कुछ लोग समय से पहले अपने स्थान पर पहुंचकर मंदिरों में आराम कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग कांवड़ अकेले लेकर आ रहे हैं तो कुछ अपने पिता, दादा, नानी व मां के साथ लेकर आ रहे हैं। इस बार पलवल के एक परिवार की तीन पीढ़ी एक साथ जलाभिषेक करेंगी।

पलवल के प्रकाश कॉलोनी में रहने वाले रामदत्त ने बताया कि वह पहले भी कांवड़ लेकर आ चुके थे लेकिन इस बार वह अपने परिवार के साथ कांवड़ लेने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस बार वह अपनी पत्नी मिथलेश, बेटी बीना देवी और नाती नीतू के साथ कांवड़ लेने के लिए घर से निकले थे। सभी ने एक साथ 12 जुलाई की सुबह जल उठाया था। उसके बाद से वह अपनी यात्रा करते हुए 21 जुलाई को आईएमटी चौक पर बने शिविर में पहुंचे। इस दौरान उनको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन भोले की कृपा से अब उनकी यात्रा अंतिम चरण पर है। बुधवार को वह पूरे परिवार के साथ पलवल के प्रकाश विहार के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

8 साल का बेटा लाया पिता के साथ कांवड़
गांव अमरपुर पलवल निवासी जय ने बताया कि उनकी उम्र 8 साल है। वह अपने पिता हेमराज के साथ पहली बार कांवड़ लेकर आ रहे हैं। उनके पिता तीसरी बार कांवड़ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसने अपने पिता के साथ 14 जुलाई की सुबह हर की पौड़ी से जल उठाया था। उन्होंने भोले से कोई मन्नत नहीं मांगी बस उनका मन था इसलिए वह भोले की सेवा करने के लिए गए थे। अगर भगवान ने चाहा तो वह अगले साल भी वह कांवड़ लेने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा के साथ गया आरव
पलवल बामनी खेड़ा निवासी गिरिराज ने बताया कि वह इस बार अपने 9 साल के पोते आरव के साथ कांवड़ लेकर आ रहे हैं। उनके साथ उनका भतीजा ब्रह्मपाल, संत रात और बलबीर है। सभी ने 14 जुलाई को जल उठाया था। अब वह फरीदाबाद के आईएमटी चौक पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका पोता पढ़ाई में कमजोर है इसलिए इस बार उनका पोता उनके साथ जल लेने के लिए गया था। भोले की कृपा रही तो अब उनके पोते का मन पढ़ाई में लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed