फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three days ago, ATS had received input about the terrorist from Gujarat

Faridabad News: तीन दिन पहले एटीएस गुजरात से आया था आतंकी का इनपुट

Tue, 04 Mar 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three days ago, ATS had received input about the terrorist from Gujarat
रविवार को एटीएस गुजरात, आईबी व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पाली से किया था काबू
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। बांस रोड पाली से पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान (19) के फरीदाबाद में होने का इनपुट तीन दिन पहले एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) गुजरात की ओर से एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) हरियाणा को सांझा किया गया था। जिसके बाद एसटीएफ पलवल की टीम फरीदाबाद शहर में एक्टिव हो गई थी। लेकिन तीन दिन के दौरान आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका था। रविवार को एटीएस गुजरात, आईबी व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकी को काबू किया। डबुआ थाने में आतंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे 10 दिन के रिमांड पर लेकर टीम ने पूछताछ शुरू की है।

फरीदाबाद से होकर गुजर रहा था आरोपी

फरीदाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अपने आतंकी साथियों व संगठन की ओर से लगातार मैसेज आ रहे थे। इसके तहत वो हैंड ग्रेनेड लेकर कहीं से आया और फरीदाबाद होते हुए वो आगे जाने वाला था। लेकिन यहां आने के बाद उसका अपने साथी आतंकियों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसी के चलते वो बांस रोड पाली पर एक सुनसान खाली जगह में बने टिनशेड के बरामदे में जाकर रात को रुक जाता था। दिनभर वो आस-पास के एरिया में हैंड ग्रेनेड के बैग लेकर घूमता रहता। एटीएस गुजरात ने आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के सहयोग से आतंकी की डिटेल जुटाई और उसकी फोटो एसटीएफ को साझा की। रविवार 2 फरवरी को एटीएस व आईबी की टीम को पता चला कि आतंकी की लोकेशन फरीदाबाद के पाली एरिया में है तो वे टीमें भी यहां पहुंची। फिर तीनों सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मिलकर आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन




हैंड ग्रेनेड किए गए निष्क्रिय



टीमों ने आतंकी को काबू कर पूछताछ की तो वह यूपी के फैजाबाद के मिल्कीपुर का रहने वाला निकला। ये वहां बिरयानी की दुकान चलाता है। एसटीएफ के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आरोपी की उम्र महज 19 साल है। ये शरीर से भी काफी दुबला-पतला है और लंबाई भी अधिक नहीं है। लेकिन आरोपी से हुई शुरुआती पूछताछ से साफ है कि इसका ब्रेनवॉश किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसके बैग में दो हैंड ग्रेनेड हैं तो एक बार को जांच एजेंसियों के भी होश उड़ गए। तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और उन्होंने दोनों हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय किया। साथ ही बचे हुए अवशेषों को सबूत के तौर पर जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एसटीएफ इंस्पेक्टर के बयान पर फरीदाबाद के डबुआ थाने में आतंकी के खिलाफ 25 (1)(ए) आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4 (ए), 4(बी), 5 के साथ ही विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आतंकी को 10 दिन के रिमांड पर लेकर जांच एजेंसी यहां से चली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed