Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three-day youth festival begins in Palwal

Faridabad News: पलवल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज

Tue, 04 Nov 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three-day youth festival begins in Palwal
फरीदाबाद और झज्जर के 38 महाविद्यालयों के 1000 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन


उत्साह, उमंग और प्रतिभा के शानदार संगम के साथ हुआ शुभारंंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सरस्वती महिला महाविद्यालय में सोमवार से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ उत्साह, उमंग और प्रतिभा के शानदार संगम के साथ हुआ। यह आयोजन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के छात्र कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, ऊर्जा और नवाचार को एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम 5 नवंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में फरीदाबाद और झज्जर क्षेत्र के 38 महाविद्यालयों के लगभग 1000 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर एडीसी जयदीप, सिटी मजिस्ट्रेट अप्रितम सिंह, डीएसपी मनोज और सीएमओ डॉ. सतींद्र वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक मंगला ने की। महोत्सव का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना त्यागी तथा आयोजन सचिव डॉ. सविता मनचदा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि सर्जनात्मकता, अभ्यास और आत्मविश्वास के माध्यम से ही युवा अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन


20 प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
पहले दिन छह मंचों पर 0 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें ग्रुप डांस, हरियाणवी स्किट, माइम, समूह गीत, संस्कृत नाटक, शास्त्रीय नृत्य, गीत-गजल, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, कविता पाठ, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, संस्कृत भाषण, मिमिक्री, शास्त्रीय संगीत वादन आदि शामिल रहीं। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिक्रिया

सजावट बहुत ही अच्छी है। खाने-पीने की व्यवस्था काफी बेहतर है। हम लोगों को रहने के लिए जो कमरा दिया गया है वह भी काफी अच्छा है। यहां पुलिस हर जगह मौजूद है जिसके कारण हम लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
- मनीषा, पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, फरीदाबाद


यह मेरा पहला यूथ फेस्टिवल है। मैं यमराज बना हूं। अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत उत्सुक और नर्वस हूं। यहां व्यवस्था काफी अच्छी है और खाने का रेट भी काफी सही है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- शुभम कुमार झा, पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, फरीदाबाद


मैं अपनी टीम के साथ यहां हरियाणवी नाट्य प्रस्तुत करने वाली हूं। हम लोग काफी उत्साहित हैं। मैंने कई यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लिया है लेकिन यहां की व्यवस्था काफी अच्छी है। यहां आकर अच्छा लग रहा है।

- पलक, सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल


काफी समय बाद कैंपस में यूथ फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। कैंपस का परिसर काफी सुरक्षित है, हर जगह पुलिस और बाउंसर तैनात हैं। इसके कारण हम लोग भयमुक्त होकर एक जगह से दूसरी जगह तक घूम पा रहे है। - शिखा, सरस्वती महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed