फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three children reunited with their families due to the promptness of the police

Faridabad News: पुलिस की तत्परता से तीन बच्चे परिजनों से मिले

Sun, 08 Feb 2026 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three children reunited with their families due to the promptness of the police
गेट नंबर एक के पास रोते हुए मिले थे बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड शिल्प मेले में तैनात पुलिस की सजगता के चलते रोहतक से आए तीन नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। भीड़भाड़ वाले माहौल में बच्चों का अपने अभिभावक से अलग हो जाना जहां चिंता का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन, ऐनी और कशिश नामक तीन बच्चे अपने चाचा सोनू के साथ मेला देखने पहुंचे थे। भीड़ के बीच वे उनसे बिछुड़ गए और गेट नंबर एक के समीप रोते हुए दिखाई दिए। वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बच्चों को देख तुरंत उनसे बात की और उन्हें सुरक्षित रूप से खोया-पाया केंद्र ले गया। इसके बाद बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर सार्वजनिक उद्घोषणा कराई गई और उनके परिजन से संपर्क साधने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


खोया-पाया केंद्र में बच्चों को संभालकर रखा गया और उनकी देखभाल की गई, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। कुछ ही देर में घोषणा सुनकर बच्चों के चाचा सोनू वहां पहुंचे। आवश्यक पहचान प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत जताते हुए पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed